पुलवामा हमले के बाद आतंक पर कार्रवाई करते हुए भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया था। इस हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत दोनों ओर से अलग-अलग दावे किए गए। इसी बीच भारतीय राजनीति में भी इस वक्त दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर अलग-अलग बयान दिए जा रहे हैं। जहां सत्ता में बैठी भाजपा हमले में अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा कर रही है, वहीं अन्य पार्टियां इस पर सबूतों की मांग कर रही है।
विपक्ष द्वारा एयर स्ट्राइक पर उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, "हवाई हमला उन पर हुआ जिन्होंने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली। अनपढ़ लोगों की कमी नहीं है, जो देश पर विश्वास नहीं करते, लेकिन अधिकतर लोग देश पर गर्व करते हैं।"