फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता अबू आसिम आजमी का विवादित बयान और दिल्ली पुलिस को लेकर की घटिया टिप्पणी

Fri, 28 Feb 2020 10:25 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
delhi violence
विज्ञापन

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी ने दिल्ली में हुए दंगों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि इसी तरह से चलता रहा तो कल अलग देश की मांग हो सकती है। आजमी ने कहा, हालांकि मैं इसका समर्थन नहीं करता। 

विज्ञापन


सपा विधायक आजमी ने विधान भवन में पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने दिल्ली पुलिस के लिए अपशब्दों का प्रयोग भी कर डाला। आजमी ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तब से कई पाकिस्तानियों को देश की नागरिकता दी गई है, लेकिन वोटों के ध्रुवीकरण के लिए नागरिक संशोधन कानून (सीएए) संसद में पारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली दंगे में 80 फीसदी मुसलमान मारे गए हैं और उनके दुकानों को जलाया गया है। आजमी ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने की बौखलाहट में यह दंगा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी बार्डर से हथियार लेकर दंगाई दिल्ली आए थे।
विज्ञापन


चार दिन तक दिल्ली जलती रही, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि आप जिन्हें देश से निकालना चाहते हैं, इसके मद्देनजर कल अलग देश की मांग उठ सकती है। लेकिन मैं इसका समर्थन नहीं करता। उन्होंने मांग की कि गृहमंत्री अमित शाह को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।  

अब मुसलमान बाहर निकला है चुप नहीं बैठेगा
सपा विधायक आजमी ने कहा कि अनुच्छेद 370, तीन तलाक, राम जन्मभूमि को लेकर मुसलमानों ने कोई विरोध नहीं किया। मुसलमानों को गाय-बैल, लव जेहाद के नाम पर बदनाम किया गया। लेकिन, अब मुसलमान बाहर निकल चुका है। अपने अधिकार को लेकर मुसलमान चुप नहीं बैठेगा।

एमआईएम मुसलमानों की दुश्मन
सपा विधायक ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मिस्लिमीन (एमआईएम) मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। आजमी ने कहा कि हम मुसलमानों को समझाने में लगे हैं कि वह हिंदुओं के साथ अच्छा व्यवहार करें। दूसरे समाज के साथ अच्छा बर्ताव करने से बेहतर माहौल बन सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें