फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा सालियान मामला: 'मैं उनसे कभी नहीं मिला', आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी; सीबीआई ने दर्ज की थी एफआईआर

Wed, 16 Sep 2026 05:44 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, मुंबई

सार

दिशा सालियान केस में सीबीआई जांच के बीच आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह दिशा सालियान से कभी नहीं मिले और न ही उन्हें जानते थे। उन्होंने अपना नाम मामले से जोड़ने को चरित्र हनन की कोशिश बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे, नेता शिवसेना यूबीटी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिशा सालियान मौत मामले में सीबीआई की जांच के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह दिशा सालियान से कभी नहीं मिले और न ही उनका उनसे कोई परिचय था। आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिछले करीब छह वर्षों से कुछ लोग राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से उनका नाम इस मामले से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे चरित्र हनन की कोशिश बताया और कहा कि इन दावों के समर्थन में कोई सबूत या तथ्य नहीं है।

विज्ञापन


'मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला'
आदित्य ठाकरे ने अपनी पोस्ट में कहा 'मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला और न ही उनका कोई परिचय था।' उन्होंने कहा कि अफवाहों और लगातार चल रही चर्चाओं के बीच वह केवल तथ्यों की बात करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक मकसद और व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते पिछले छह वर्षों से उनका नाम दिशा सालियान की मौत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

'मीडिया ट्रायल से तथ्य नहीं बदलते'
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि टीवी पर होने वाली बहस और मीडिया ट्रायल तथ्यों को नहीं बदल सकते। उन्होंने जांच एजेंसियों से आधिकारिक तौर पर नए सिरे से जांच आगे बढ़ने देने की अपील की। आदित्य ठाकरे ने कहा कि जांच बिना राजनीतिक हस्तक्षेप, बिना किसी दखल और निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जांच को किसी तरह की दुर्भावनापूर्ण चर्चा या चरित्र हनन से प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


CBI जांच के बीच आया बयान
आदित्य ठाकरे का यह बयान दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, एफआईआर में आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों के नाम ऐसे व्यक्तियों के तौर पर सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जानी है। हालांकि, इस स्तर पर इनमें से किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की है। एजेंसी पुराने जांच रिकॉर्ड, संबंधित लोगों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

'सच के लिए लड़ाई जारी रहेगी'
आदित्य ठाकरे ने अपनी पोस्ट के अंत में कहा कि राजनीतिक दबाव या कथित गलत प्रचार के जरिए उन्हें चुप नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह सच्चाई और अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने जांच को प्रभावित करने वाली अटकलों से बचने और आधिकारिक जांच को आगे बढ़ने देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें