फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में आज तो राज्यसभा में कल चर्चा; पक्ष-विपक्ष के बीच हो सकती है तीखी बहस

Mon, 28 Jul 2025 01:54 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में चर्चा के दौरान सबकी नजर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर रहेगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कांग्रेस पार्टी थरूर को इस चर्चा में बोलने का मौका देगी या नहीं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद थरूर ने अमेरिका समेत दूसरे देशों की यात्राओं के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।
 
विज्ञापन
Parliament Session - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया। सोमवार से लोकसभा में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी है, जिसमें तीखी बहस होने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े इन दो मुद्दों पर बहस की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री करेंगे चर्चा की शुरुआत
इस महत्वपूर्ण चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को करनी थी। उनके साथ चर्चा में समर्थन देने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, संजय जायसवाल, अनुराग ठाकुर और कमलजीत सहरावत भी मौजूद थे। वहीं विपक्ष की ओर से कांग्रेस के गौरव गोगोई इस चर्चा की अगुवाई कर रहे हैं। उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपेंद्र हुड्डा, प्रणीत शिंदे, सप्तगिरी उलक, और बिजेन्द्र ओला जैसे सांसदों का साथ मिलेगा।

अन्य दलों के नेता भी करेंगे हिस्सा
एनडीए सहयोगी तेदेपा (टीडीपी) के नेता लवु श्रीकृष्णा और हरीश बलयोगी, समाजवादी पार्टी के सांसद रामाशंकर राजभर और छोटेलाल खरवार, टीएमसी के कल्याण और सायोनी घोष बनर्जी, केरल कांग्रेस के के. फ्रांसिस जॉर्ज, डीएमके के ए. राजा और कनिमोझी, और एनसीपीएसपी के अमर काळे भी वक्ताओं की सूची में हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस को आवंटित किए गया दो घंटे
बता दें कि राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए आवंटित कुल 16 घंटों में से कांग्रेस को लगभग दो घंटे का समय आवंटित किया गया है, जिसके दौरान राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदन में बहस की शुरुआत करेंगे।

शशि थरूर पर होगी सबकी नजर
लोकसभा में चर्चा के दौरान सबकी नजर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर रहेगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कांग्रेस पार्टी थरूर को इस चर्चा में बोलने का मौका देगी या नहीं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद थरूर ने अमेरिका समेत दूसरे देशों की यात्राओं के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने के अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार दावे को लेकर विपक्ष संसद में सरकार को घेर सकता है। ट्रंप सार्वजनिक मंचों से कई बार दावा कर चुके हैं, उन्होंने व्यापार रोकने की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाई थी। हालांकि, भारत सरकार की ओर से उनके इस दावे को पहले ही खारिज किया जा चुका है। लेकिन, संसद में चर्चा के दौरान विपक्ष इसे मुद्दा बना सकता है।

विदेश नीति को लेकर हमलावर है विपक्ष
राहुल गांधी समेत समूचा विपक्ष विदेश नीति को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। राहुल और विपक्षी नेता दावा करते रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को किसी दूसरे देश का सहयोग नहीं मिला। इसके अलावा विपक्ष पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाते हुए भी सरकार की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें