फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशमंत्री एस जयशंकर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हालिया ईरान दौरे में द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा 

Fri, 11 Sep 2020 03:43 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईरान के रक्षा मंत्री से राजनाथ सिंह ने की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेशमंत्री एस जयशंकर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हालिया ईरान दौरे में द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान चाबहार परियोजना पर भी बात हुई। पिछले रविवार को रूस से लौटते हुए राजनाथ ने तेहरान में ईरानी रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल आमीर हतमाई से मुलाकात की। वहीं, मंगलवार को रूस जाते हुए जयशंकर ने तेहरान में ईरानी विदेश मंत्री जावेद जाफरी से मुलाकात की।

विज्ञापन


ईरान दौरे में चाबहार परियोजना पर भी हुई चर्चा 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया, इन बैठकों इस बात का उल्लेख हुआ कि चाबहार बंदरगाह पर यातायात बढ़ रहा है। ईरान भारत का बहुत पुराना सहयोगी देश रहा है। गौरतलब है कि भारत और ईरान ने 2018 में चाबहार बंदरगाह को विकसित करने के लिए 8.5 करोड़ डॉलर का करार किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें