फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRI: 12.56 करोड़ मूल्य के बिस्किट्स के साथ महिला यात्री गिरफ्तार, बंगलूरू हवाई अड्डे पर डीआरआई की कार्रवाई

Wed, 05 Mar 2025 11:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

सोने की तस्करी के मामले में जिस महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, वह दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री रान्या राव बताई जा रही हैं। अभिनेत्री पुलिस महानिदेशक (पुलिस आवास निगम) रामचंद्र राव की बेटी भी हैं।
विज्ञापन
रान्या राव गिरफ्तार - फोटो : ANI/Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बंगलूरू में बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मूल की सोने की छड़ें ले जा रही एक यात्री को रोका। वह 3 मार्च 2025 को अमीरात की उड़ान से दुबई से बंगलूरू पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, रोकने के बाद डीआरआई अधिकारियों ने लावेल रोड स्थित उसके आवासीय परिसर की तलाशी ली, जहां वह अपने पति के साथ रहती है। 

विज्ञापन


बताया गया कि तलाशी के दौरान 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की गई। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में कुल जब्ती 17.29 करोड़ रुपये हुई है। 14.2 किलोग्राम की यह खेप हाल के दिनों में बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की सबसे बड़ी जब्तियों में से एक है।

वित्त मंत्रालय ने क्या कहा?
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, डीआरआई ने सोने की तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट से 12 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का 14.2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। डीआरआई अधिकारियों ने एक महिला यात्री को रोका और उसके पास 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी सोना जब्त किया। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत सोना जब्त किया गया। इसके बाद डीआरआई अधिकारियों ने यात्री के आवास की तलाशी ली। यहां वह अपने पति के साथ रहती है। तलाशी के दौरान सोने के आभूषण और नकदी जब्त की गई। महिला यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार महिला फिल्म अभिनेत्री और पुलिस महानिदेशक की पत्नी 
सोने की तस्करी के मामले में जिस महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, वह दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री रान्या राव बताई जा रही हैं। अभिनेत्री पुलिस महानिदेशक (पुलिस आवास निगम) रामचंद्र राव की बेटी भी हैं। हालांकि, रामचंद्र राव की ओर से कहा गया है कि उनका रान्या से अब कोई संबंध नहीं है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें