फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई हजारों आईफोन 13 की खेप, हांगकांग से हो रही थी तस्करी

Sun, 28 Nov 2021 09:36 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जानकारी के अनुसार इन स्मार्टफोन की भारत में हांग कांग से दो बार में तस्करी की गई थी। तस्करी की वारदात को 26 नवंबर 2021 को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
डीआरआई की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर हजारों आईफोन 13 की खेप जब्त की है। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई एयरपोर्ट पर मोबाइल तस्करी के बड़े मामले का खुलासा दुआ है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट पर 3,646 स्मार्टफोन की खेप को जब्त किया है। यह सभी स्मार्टफोन आईफोन-13 हैं। जानकारी के अनुसार इन स्मार्टफोन की भारत में हांग कांग से दो कन्साइनमेंट में तस्करी की गई थी। तस्करी की वारदात को 26 नवंबर 2021 को अंजाम दिया गया था। इन सभी स्मार्टफोन की कुल कीमत लगभग 42.86 करोड़ के करीब आंकी गई है।
विज्ञापन


डीआरआई ने बताया कि इन आईफोन को मेमोरी कार्ड बताकर देश में तस्करी की जा रही थी। आईफोन के साथ-साथ एपल वॉच और 6 गूगल पिक्सल मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। इन सभी की कीमत करीब 80 लाख रुपये ही बताई गई थी। डीआरआई ने आगे कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आईफोन 13 की तस्करी से पता चलता है कि तस्कर कितनी जल्दी अपने नेटवर्क को बना रहे हैं। 

भारत में आईफोन 13 को सितंबर 2021 में लॉंच किया गया था। भारत में इनकी कीमत 70 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार तक है। देश में आईफोन पर 44 प्रतिशत तक कस्टम टैक्स लगाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें