फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय: फंगस के इलाज में बच्चों और किशोरों को न दी जाए एंफोटेरिसिन बी

Fri, 11 Jun 2021 08:04 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने बताया, म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) गंभीर बीमारी है
  • जिन्हें एंफोटेरिसिन बी नहीं दिया जा सकता है उन्हें पोसाकोनाजोल दिया जाना चाहिए।
  • इलाज के दौरान किडनी फंक्शन और इलोक्ट्रोलाइट्स की मॉनटरिंग की जानी चाहिए।
विज्ञापन
एंफोटेरिसिन-बी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने कोरोना संक्रमण के साथ-साथ ब्लैक फंगस को लेकर भी डॉक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत बच्चों में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए जांच रिपोर्ट आने तक का इंतजार नहीं किया जाए क्योंकि यह एक एमरजेंसी है।

विज्ञापन


इलाज के दौरान किडनी फंक्शन और इलोक्ट्रोलाइट्स की मॉनटरिंग की जानी चाहिए। यह फंगस संक्रमण है जो स्टेरॉयड के गलत या अधिक मात्रा में इस्तेमाल, कैंसर, अंग या स्टेम सेल के प्रत्यारोपण, डायबीटिज को उपयुक्त तरीके से नियंत्रित न करने या फिर लंबे समय तक आइसीयू में इलाज की वजह से होता है।

निर्देशों के अनुसार, जिन्हें एंफोटेरिसिन बी नहीं दिया जा सकता है उन्हें पोसाकोनाजोल दिया जाना चाहिए। 11 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस दवा की खुराक को लेकर भी जानकारी दी है। संक्रमित या कोरोना से ठीक हुए मरीजों में ब्लैक फंगस इंफेक्शन का मामला अधिक देखा गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि कोविड-19 रोगियों के उपचार में स्टेरॉयड का उपयोग फंगल संक्रमण का एक कारण हो सकता है। म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) गंभीर बीमारी है जिसकी वजह से नाक, कान और गले के अलावा शरीर के दूसरे अंगों को भी नुकसान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें