फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंदु सरकार' के विरोध के बाद, भंडारकर ने राहुल गांधी से पूछा- 'क्या मुझे बोलने की आजादी नहीं है?'

Sun, 16 Jul 2017 05:41 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
मधुर भंडारकर
विज्ञापन
एक से बढ़कर एक हिट फिल्मे देने वाले मधुर भंडारकर को अपनी आने वाली फिल्म 'इंदु सरकार' को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को फिल्म को लेकर पुणे में हुई मधुर भंडारकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे बाद उन्होंने नागपुर में होने वाली अपनी अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पुणे प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हंगामा करने के बाद 'इंदु सरकार' के डॉरेक्टर मधुर भंडारकर ने राहुल गांधी से ट्विट कर पूछा है कि क्या आप इस गुंडागीरी की अनुमति देते हैं। भंडारकर ने ट्विट में आगे कहा कि क्या मुझे बोलने की आजादी है। उन्होंने कहा कि पुणे प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए हंगामे के बाद मैंने अपनी नागपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है।  दरअसल, फिल्म 'इंदु सरकार' देश में लगे अपातकाल को लेकर बनाई गई है इसी वजह से इसको लेकर उन्हें फिल्म की रिलीज को लेकर काफी मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है।  Dear @OfficeOfRG after Pune I have 2 cancel today's PressCon at Nagpur.Do you approve this hooliganism? Can I have my Freedom of Expression? pic.twitter.com/y44DXiOOgp — Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) 16 July 2017
विज्ञापन



गौरतलब है कि जब से फिल्म का फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है तभी ये फिल्म चर्चाओ में बनी हुई हैं। हाल ही में मधघुर भंडारकर ने सोशल मीडिया ट्वीट किया था कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता उनके होटल में घुस आए और हंगामा करने लगे, इससे मधुर और उनकी टीम होटल के रूम में बंधक बन गई। 

इसके साथ ही मधुर भंडारकर ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें भारी मात्रा में पुलिस नजर आ रही थी। वीडियो को शेयर करते हुए मधुर भंडारकर ने लिखा है कि फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के स्वयं घोषित संरक्षकों को देखने के लिए यह चिंताजनक है कि इंदू सरकार की वैध रिहाई को रोकने के लिए भारी झगड़े पैदा किए जाते हैं।  Dear @OfficeOfRG after Pune I have 2 cancel today's PressCon at Nagpur.Do you approve this hooliganism? Can I have my Freedom of Expression? pic.twitter.com/y44DXiOOgp — Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) 16 July 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें