indian high commission , islamabad
- फोटो : Facebook
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के कुछ राजनयिक, कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य मंगलवार को भारत पहुंचेंगे। सूत्रों ने बताया कि वाघा बॉर्डर के रास्ते लौटने वाले इस दल में 38 लोग शामिल होंगे। हाल ही में भारत ने पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से 50 फीसदी स्टाफ कम करने का फैसला किया था। इसी के तहत यह वापसी होगी। वहीं, दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग से 143 कर्मचारी, राजनयिक व उनके परिवार के सदस्य पाकिस्तान लौटेंगे।
भारत ने 23 जून को पाकिस्तान पर वियना संधि का लगातार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पाकिस्तानी उच्चायोग को 50 फीसदी स्टाफ कम करने का निर्देश दिया था। वहीं, भारत ने इस्लामाबाद में अपना स्टाफ भी कम करने का फैसला किया था। हाल ही में पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी जासूसी करते हुए पकड़े गए थे। वहीं, पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों को लगातार प्रताड़ित किया जाता है। हाल ही में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को अगवा कर लिया गया था।