फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का विवादित बयान, कहा- पश्चिम बंगाल पुलिस को इस्तीफा देकर सब्जी बेचनी चाहिए

Sat, 12 Sep 2020 11:18 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने विपक्षी दलों के साथ 'पक्षपातपूर्ण रवैया' अपनाने के लिए शनिवार को राज्य पुलिस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 'इससे तो अच्छा है कि पुलिस अधिकारी अपने पदों से इस्तीफा देकर सब्जी बेचने का काम करें।'

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए घोष ने आरोप लगाया कि ज्यादातर 'पुलिसकर्मियों के पास हिम्मत नहीं है' कि वह राज्य में 'भ्रष्ट' तृणमूल सरकार के खिलाफ आवाज उठा सकें।

उत्तरी चौबीस परगना जिले के बेलघरिया क्षेत्र में 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम में घोष ने कहा, 'कार्य में दक्ष अधिकारियों को हाशिए पर डाल दिया गया है और नकारा कर्मियों को उच्च पद दिए गए हैं ताकि वे तृणमूल के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर सकें। उनके परिवार वाले भी उन पर हंसते होंगे।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार के 'गिने चुने' दिन रह गए हैं। मेदिनीपुर से सांसद घोष ने कहा, 'भ्रष्ट पुलिसकर्मी बेशर्म हैं। उन्हें तृणमूल के कार्यकर्ता के तौर पर काम करने की बजाय इस्तीफा देकर सब्जी बेचना चाहिए और निष्ठापूर्वक जीवन यापन करना चाहिए।'

तृणमूल कांग्रेस ने घोष को जवाब देते हुए कहा कि राज्य की पुलिस स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करती है। पार्टी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की तरह नहीं है जहां पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ के नाम पर आतंक मचा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें