फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरतः बंग्लादेशी लड़की को बचाया गया, तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

गुजरात के सूरत में एक मसाज पार्लर से 14 वर्षीय एक बंग्लादेशी लड़की को बचाया गया और कथित तौर पर तस्करी और उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) और सूरत अपराध शाखा की टीम ने एक नाबालिग लड़की और पंजाब निवासी 20 वर्षीय एक महिला को शुक्रवार को शहर के अल्थान क्षेत्र में एक मसाज पार्लर से बचाया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िताओं की कथित तौर पर तस्करी की गई थी और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने बताया कि मसाज पार्लर के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि बंगलादेशी लड़की को बंगलूरू और मुंबई होते हुए सूरत लाने में शामिल चार अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मसाज पार्लर का मालिक अंकितभाई कंठेरिया और उसके दोस्त विजय पधारा और विशाल वानखेड़े शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें