फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरबदल: दिलीप घोष भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, सुकांता मजूमदार को बंगाल में पार्टी की कमान

Mon, 20 Sep 2021 08:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा ने राज्य भाजपा चीफ दिलीप घोष को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उनकी जगह सुकांता मजूमदार को बंगाल भाजपा का मुखिया बनाया गया है।
विज्ञापन
दिलीप घोष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने राज्य भाजपा चीफ दिलीप घोष को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उनकी जगह सुकांता मजूमदार को बंगाल भाजपा का मुखिया बनाया गया है। बता दें कि घोष को पिछले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं, बेबी रानी मौर्य को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। मौर्य के इस्तीफे के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें भाजपा में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें