फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress President Election:कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए आज अहम दिन, दिग्विजय सिंह सकते हैं नामांकन

Thu, 29 Sep 2022 08:44 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सूत्रों ने बताया कि दिग्विजय सिंह रात में अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे और गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की लिस्ट लंबी ही होती जा रहा रही है। अब खबर है कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। खबर है कि वह बुधवार रात केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं उनके कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने की संभावना है। 

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल भी केरल से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वहीं ये दोनों नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले रहे थे जो इस समय केरल से होकर गुजर रही है।

सूत्रों ने बताया कि दिग्विजय सिंह रात में अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे और गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और वह कांग्रेस पार्टी प्रमुख के चुनाव में नवीनतम उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह का पलड़ा कितना भारी?
दिग्विजय सिंह के पास लंबा संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है। वह दो बार मध्यप्रदेश के सीएम रहे हैं। उनकी गिनती गांधी परिवार के वफादारों में होती है। कांग्रेस फिलहाल संघ और उनके हिंदुत्व के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। इन्हीं के खिलाफ दिग्विजय सिंह भी लंबे वक्त से मुखर होकर बात करते रहे हैं। खामियों की बात करें तो साल 2019 में दिग्विजय सिंह खुद भोपाल से चुनाव हार गए थे। 

बयानों की उनकी मुखरता कुछ मौकों पर बैक फायर भी कर देती है, जिससे पार्टी को भी कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। परिवारवाद के आरोपों का सामना भी दिग्विजय कर चुके हैं। उन पर बेटे और भाई को राजनीति में सेट करने के आरोप लगते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें