फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर फिर फिसले दिग्विजय सिंह, राजीव की जगह लिख गए राहुल गांधी का नाम

Tue, 28 Mar 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
विज्ञापन
अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार भी अपने बड़बोलेपन के कारण विवादों में आ गए हैं। 
विज्ञापन


दिग्विजय ने कुछ समय पहले कांग्रेस की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह द्वारा निर्मित एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था। 

वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्होंने लिखा कि रत्ना सिंह स्वर्गीय दिनेश सिंह की बेटी हैं जो प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राहुल गांधी के कैबिनेट में शामिल थे। जबकि राहुल गांधी का कोई कैबिनेट तो बना ही नहीं। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती में सुधार कर लिया।
  Rajkumari Ratna Singh ex MP is the daughter of Raja Dinesh Singh ji who was a Cabinet Minister in Indira Gandhi and Rajeev Gandhi Cabinet. — digvijaya singh (@digvijaya_28) March 28, 2017
विज्ञापन

 

दरअसल दिग्विजय फिर से स्लिप ऑफ टंग  के शिकार हो गए। क्योंकि दिनेश सिंह राजीव गांधी के कैबिनेट में शामिल थे। शायद दिग्विजय राजीव गांधी  ही लिखना चाहते थे मगर गलती से उन्होंने राहुल गांधी का नाम ट्वीट कर दिया। 
विज्ञापन


ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब दिग्विजय सिंह का जीभ फिसला हो। इससे पहले अगस्त में उन्होंने जम्मू कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर कह दिया था। हालांकि बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें