मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की गिनती प्रधानमंत्री मोदी के कट्टर आलोचक के रूप में होती है, प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधने का शायद ही कोई मौका छोड़ते हों। ट्विटर पर तो वह लगातार प्रधानमंत्री पर तंज कसते ही रहते हैं, लेकिन कई बार उनकी यह मुहिम उल्टी भी पड़ जाती है।
ऐसा ही कुछ हुआ प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तुलना करती एक तस्वीर को लेकर, जिसे दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए मोदी पर तंज किया था। लेकिन यह तस्वीर पोस्ट करते ही ट्विटर यूजर ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया।
इस तस्वीर के बहाने ट्विटर यूजर ने दिग्विजय के निजी जीवन पर भी सवाल उठाना शुरू कर दिया। कुछ ने तो उनकी पुरानी तस्वीरों को भी ढूंढ ढूंढकर खोज निकाला और ट्विटर पर पोस्ट करते हुए उनसे कई सवाल दाग दिए।