बेंगलुरु जेल के पूर्व डीआईजी डी. रूपा ने एंटी करप्शन बॉडी को बताया कि पांच सेल्स की 120 से 150 फीट के कोरिडोर को शशिकला द्वारा निजी तौर पर इस्तेमाल किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें जेल में लक्जरी बेड और कपड़ों की सहुलियत दी गई।
इससे पहले बंगलुरु की जेल में बंद AIADMK प्रमुख शशिकला को जेल में मिल रहे वीवीआईपी ट्रीटमेंट का हाल ही में खुलासा हुआ था। अब शशिकला का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें शशिकला जेल के बाहर से अंदर आती हुई दिख रही हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि शशिकला जेल के मेन गेट से बाहर जा रही हैं। शशिकला के अलावा वीडियो में उनकी साथी इलावर्सी भी दिख रही हैं।
वहीं, कर्नाटक की जेल में सभी कैदी सफेद रंग का ड्रैसकोड पहनते है लेकिन शशिकला और इलावर्सी ने ऐसा कुछ नहीं पहनती। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में बिगड़ते-बिगड़ते हालत सोमवार को सुधर गए।
राज्य को ईपीएस और ओपीसी के विलय के बाद नई सरकार मिल गई है। वहीं इस विलय से पार्टी महासचिव रही शशिकला को करारा झटका लगा है कि क्योंकि उनको पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
बता दें कि 14 फरवरी 2017 शशिकाल की जिंदगी का सबसे बुरा दिन साबित हुआ, जब सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शशिकला को चार साल की सजा सुनाई।
इसके साथ ही तमिलनाडु में 'अम्मा' के नाम से मशहूर जयललिता के बाद उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री बनने का उनका ख्वाब 10 साल के लंबे समय के लिए धूमिल हो गया।