फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आग का गोला बना टैंकर, कोसों तक दहशत

Wed, 18 May 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौमुंहा (मथुरा)
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, चौमुंहा (मथुरा)
विज्ञापन
मथुरा से दिल्ली जा रहा डीजल भरा टैंकर मंगलवार की दोपहर को हाईवे पर आग का गोला बन गया।
विज्ञापन


अचानक हुए शार्ट सर्किट से टैंकर में आग लग गई। टैंकर से उठते धुएं और आग की भयंकर लपटों को देख आसपास के ढाबों पर बैठे लोग भी हाईवे से दूर भाग खड़े हुए। इस घटना के चलते करीब एक घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक रुका रहा।

मंगलवार को दोपहर करीब पौने दो बजे इंडियन ऑयल का टैंकर मथुरा से दिल्ली की ओर जा रहा था। हाईवे पर स्थित सुच्चा ढाबा के निकट अचानक चलते हुए टैंकर से आग की लपटें निकलने लगीं। चालक व क्लीनर ने टैंकर को हाईवे किनारे खड़ा कर कूद कर अपनी जान बचाई और डर कर दूर भाग गए। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा से दिल्ली जा रहा था डीजल भरा टैंकर

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, चौमुंहा (मथुरा)
आग की सूचना पर करीब 2:15 बजे फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, उसके बाद भी  3:30 बजे तक पानी डालकर टैंकर को ठंडा करते रहे। आग से टैंकर का केबिन और टायर जल गए।

आग पर काबू पाने के बाद ही हाईवे को सुचारु किया गया। गनीमत रही कि आग डीजल तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कुछ लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे बने ढाबों पर चालक टैंकरों को खड़ा कर उनमें से डीजल और पेट्रोल निकालकर कम दामों में बेच जाते हैं। तेल निकालने के दौरान अधिक गर्मी होने के कारण आग लगने की भी आशंका जताई जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें