फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर ने भारत को सराहा: बोले- PM मोदी इस पुरस्कार के मजबूत दावेदार, जानें सबकुछ

Thu, 16 Mar 2023 01:27 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असल तोजे ने पीएम मोदी और भारत के प्रयासों की तारीफ करते हुए गुरुवार को कहा कि दुनिया को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस तरह के और हस्तक्षेप की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'भारत ने किसी से तेज आवाज में बात नहीं की, किसी को धमकी नहीं दी, सिर्फ दोस्ताना तरीके से अपनी स्थिति से अवगत कराया। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हमें इसकी और जरूरत है।'
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर असल तोजे ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सबसे मजबूत दावेदार बताया। असल तोजे ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से रूसी राष्ट्रपति को युद्ध के बारे में समझाया, वो काबिले तारीफ है। उन्होंने बिना कोई धमकी दिए परमाणु यद्ध के परिणामों के बारे में पूरी दुनिया को समझाया दिया। हमें अंतरराष्ट्री राजनीति में इसी तरह के लीडर की जरूरत है। 
विज्ञापन

असल तोजे ने और क्या-क्या कहा? 
असल तोजे ने पीएम मोदी और भारत के प्रयासों की तारीफ करते हुए गुरुवार को कहा कि दुनिया को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस तरह के और हस्तक्षेप की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'भारत ने किसी से तेज आवाज में बात नहीं की, किसी को धमकी नहीं दी, सिर्फ दोस्ताना तरीके से अपनी स्थिति से अवगत कराया। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हमें इसकी और जरूरत है।'

इसके एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं। पीएम मोदी के शासन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीति के कारण भारत एक समृद्ध और शक्तिशाली देश बन रहा है।
विज्ञापन

विदेश नीति के विद्वान और नोबेल शांति पुरस्कार समिति के सदस्य असल तोजे अपने भारत दौरे पर हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का एक महाशक्ति बनना तय है। असल ने आगे कहा, पीएम मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए सबसे भरोसेमंद नेता हैं और केवल वे ही शांति स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें