फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने देखा कि नहीं वायरल ‘कीकी चैलेंज विलेज फार्मर्स स्टाइल इंडिया’ वीडियो

Mon, 06 Aug 2018 06:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा के रैपर ड्रेक के हिट ‘इन माई फीलिंग्स’ पर शुरू हुए ‘कीकी डांस चैलेंज’ को स्वीकार कर तेलंगाना के एक खेत में बनाया गया वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में खेत में बैलों को हांकते हुए दो युवक नाच रहे हैं। ड्रेक ने इंटरनेट पर कीकी चैलेंज शुरू किया है। सोशल मीडिया पर ‘कीकी चैलेंज’ वायरल हो गया है। यह चैलेंज चलती कार से कूदने और कार के साथ-साथ सड़क पर नाचने से जुड़ा है।

विज्ञापन


तेलंगाना के खेत में बनाया गया यह वीडियो यूट्यूब पर ‘माई विलेज शो’ चैनल के ‘कीकी चैलेंज विलेज फार्मर्स स्टाइल इंडिया’ के रूप में डाला गया, जिसे महत तीन दिनों में 16 लाख बार देखा गया। वहीं ‘माई विलेज शो’ के फेसबुक पेज पर वीडियो को चार दिन में तीन लाख से ज्यादा बार देखा और 55,000 बार शेयर किया गया। वीडियो में दिख रहे दो युवकों में एक उदीयमान अभिनेता अनिल कुमार और उनका किसान दोस्त पिल्ली तिरूपति शामिल हैं।

अनिल ने कहा कि यह निर्देशक श्रीकांत (यूट्यूब पर ‘माई विलेज शो’ चैनल चलाने वाले श्रीराम श्रीकांत) का विचार था और हमने वीडियो बनाने के बाद उसे यूट्यूब पर डाला। श्रीकांत ने कहा कि वह कीकी चैलेंज का इस्तेमाल करते हुए कुछ बेहतर करना चाहते थे जब उन्हें यह विचार सूझा। सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के बाद से उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर की तादाद बढ़ गई है।
विज्ञापन


वीडियो में दोनों युवकों के नृत्य को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो पसंद करने वालों में फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय भी शामिल हैं। ओबरॉय ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं केवल इसी कीकी चैलेंज को जायज ठहरा सकता हूं। देसीपन से भरा और पूरी तरह सुरक्षित। मेरा भारत महान।’
विज्ञापन


वीडियो- 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें