फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की फिर किरकिरी: क्या अमेरिका ने आसिम मुनीर को सैन्य परेड में आमंत्रित किया? व्हाइट हाउस ने किया साफ

Sun, 15 Jun 2025 11:20 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

भारत से मिली तीखी प्रतिक्रिया के बीच व्हाइट हाउस ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को अपनी सैन्य परेड में आमंत्रित करने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। व्हाइट हाउस ने ऐसी सभी खबरों को झूठा और फर्जी करार दिया।
विज्ञापन
US Army Parade - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने रविवार को उन दावों का खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को अमेरिकी सशस्त्र बलों की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाशिंगटन में चल रही सैन्य परेड में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से कहा, 'यह झूठ है। किसी भी विदेशी सैन्य नेता को आमंत्रित नहीं किया गया।'

विज्ञापन


यह सफाई उन रिपोर्टों के बाद आई, जिनमें कहा गया था कि अमेरिका ने जनरल मुनीर को आमंत्रित किया था, जिसके बाद भारत से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। राजनीतिक तौर पर भी इस दावे पर एतराज जताया गया। कांग्रेस पार्टी ने इसे कूटनीतिक झटका करार दिया था। 'ऑपरेशन सिंदूर' के मद्देनजर भारत की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में आतंकी शिविरों पर हाल ही में किए गए सटीक हमलों के बाद अमेरिका का यह रुख कई सवाल खड़े कर रहा था।

कांग्रेस ने क्या कहा था?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था कि खबर है कि अमेरिकी सेना दिवस (14 जून) के अवसर पर वाशिंगटन डीसी में आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल मुनीर को आमंत्रित किया गया है। कूटनीतिक और रणनीतिक दृष्टि से यह खबर भारत के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस नेता ने पूछा था, 'यह वही व्यक्ति है, जिसने पहलगाम आतंकी हमले से ठीक पहले भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया था। सवाल उठता है कि अमेरिका की मंशा क्या है?'
विज्ञापन


भाजपा ने किया था पलटवार
इस बीच भाजपा ने इन दावों को खारिज कर दिया था और जयराम रमेश पर फर्जी सूचना फैलाने और भारत की विदेश नीति पर बेबुनियादी दावे करने का आरोप लगाया था। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी निरंतर दुश्मनी से प्रेरित होकर जयराम रमेश ने गैर-जिम्मेदाराना तरीके से झूठे दावों को बढ़ावा दिया, जिसमें आरोप लगाया गया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल मुनीर को अमेरिकी परेड में आमंत्रित किया गया था। प्रधानमंत्री पर हमला करने की अपनी उत्सुकता में जयराम ने न केवल गलत सूचना फैलाई, बल्कि भारत की विदेश नीति पर भी संदेह जताया, जो उनके पाकिस्तान प्रेम की ओर इशारा करता है।'

विज्ञापन

Donald Trump - फोटो : PTI
अमेरिकी सैन्य परेड
वॉशिंगटन 14 जून, 1775 को अमेरिकी सेना की स्थापना के उपलक्ष्य में रविवार को एक भव्य परेड की मेजबानी कर रहा है। यह वह तारीख है, जिस दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 79वां जन्मदिन भी है। ट्रंप ने इस कार्यक्रम में सेना से सलामी भी ली। सैन्य फ्लाईओवर के साथ-साथ हजारों सैनिक, टैंक, हेलिकॉप्टर और पैराशूटिस्ट इस परेड का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें