फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: टेस्ट टीम के शीर्ष क्रम में बदलाव करेगा ऑस्ट्रेलिया? फाइनल में हार के बाद पैट कमिंस ने दिए संकेत

Sun, 15 Jun 2025 10:31 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

कमिंस ने माना कि टीम अपनी अगली सीरीज से पहले टेस्ट टीम के प्लेइंग-11 के मेकअप के बारे में थोड़ा सोचेगी। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीसी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने संकेत दिए हैं कि टेस्ट टीम के बल्लेबाजी शीर्ष क्रम में बदलाव किए जा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के खिताबी मुकाबले में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह ऑस्ट्रेलिया की पिछले 15 वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहली हार है। 
विज्ञापन

खिताब का बचाव नहीं कर सकी ऑस्ट्रेलिया 
इस हार के बाद कमिंस ने इस बात के संकेत दिए हैं कि नए डब्ल्यूटीसी चक्र में शीर्ष क्रम में बदलाव किए जा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीसी का खिताब अपने नाम किया। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने का अपना 27 साल का सूखा समाप्त कर लिया। टीम ने आखिरी बार 1998 में नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस) का खिताब अपने नाम किया था। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 285 रन बनाकर जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट में यह तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

प्रबल दावेदार के तौर पर उतरी थी टीम 
ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल में प्रबल दावेदार के रूप में उतरी थी। आईसीसी टूर्नामेंट में कंगारू टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है और उसने छह वनडे विश्व कप, दो चैंपियंस ट्रॉफी और एक-एक टी20 विश्व कप तथा डब्ल्यूटीसी सहित कुल 10 खिताब जीते हैं। हालांकि, तेम्बा बावुमा की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने लॉर्ड्स पर यादगार जीत दर्ज की। 

कमिंस ने माना कि टीम अपनी अगली सीरीज से पहले टेस्ट टीम के प्लेइंग-11 के मेकअप के बारे में थोड़ा सोचेगी। उन्होंने कहा, यह एक नई शुरुआत की तरह लगता है। एक नए डब्ल्यूटीसी चक्र के साथ, टीम पुनर्मूल्यांकन और रीसेट करने के अवसर का उपयोग कर सकती है। पहले दिन टॉस हारना और बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया जाना शीर्ष क्रम के लिए कभी भी आसान नहीं होता। लेकिन हां, मुझे लगता है कि लाइन-अप में शायद कुछ लोग ऐसे होंगे जो चाहते होंगे कि वे थोड़ा और बेहतर कर सकते थे। 
विज्ञापन

शीर्ष क्रम का निराशाजनक प्रदर्शन 
कमिंस ने कहा, 'ये थोड़ा नई शुरुआत की तरह होगा। क्या हमें लगता है कि अब बदलाव का सही समय है या आप उस टीम के साथ हैं जिसने हमें फाइनल तक पहुंचाया? मुझे लगता है कि विंडीज के साथ पहले टेस्ट से पहले हमारे पास कुछ हफ्ते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि हम इस मैच के बाद बैठकर थोड़ा सोचेंगे।' डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन था। उस्मान ख्वाजा प्रभावित नहीं कर सके और उन्होंने शून्य और छह रन बनाए। मार्नस लाबुशेन को पहली बार ओपनिंग के लिए भेजा गया। तीसरे नंबर पर कैमरन ग्रीन भी विफल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें