फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सोनेगल से भागा अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी? पिछले हफ्ते अदालत से मिली थी जमानत

Mon, 10 Jun 2019 10:18 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
रवि पुजारी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारा को सेनेगल पुलिस ने इस साल 21 जनवरी को गिरफ्तार किया था। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह पिछले हफ्ते अदालत से जमानत मिलने के बाद भागकर पश्चिमी अफ्रीकी देश चला गया है। कर्नाटक पुलिस के सूत्रों का कहना है कि ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि पुजारी रोड के जरिए किसी और देश चला गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की सेनेगल सरकार से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। 

विज्ञापन


पुजारी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है और उसपर भारत में 200 से ज्यादा मामले चल रहे हैं। जिसमें फिरौती मांगना और हत्या शामिल है। पुजारी पर बॉलीवुड और चंदन के मशहूर हस्तियों सहित प्रसिद्ध उद्योगपतियों को धमकाने के भी मामले दर्ज हैं। सूत्रों का कहना है कि वह एंथोनी फर्नांडिज के नाम से रह रहा है और उसका दावा है कि वह बुर्किना फासो (पश्चिम अफ्रीका का एक देश) का नागरिक है। 

डॉन के प्रत्यर्पण के लिए भारत ने कई तरह की कोशिशें की हैं लेकिन उसने सेनेगल में फर्जी ठगी के मामले में खुद पर केस दर्ज करा लिया ताकि उसे सेनेगल से भारत प्रत्यर्पित न किया जा सके। दरअसल, यह नियम है कि यदि कोई वांछित शख्स किसी विदेशी देश में किसी अपराध के जुर्म में गिरफ्तार किया जाता है तो उसे प्रत्यर्पण से पहले उस देश में ट्रायल का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सेनेगल अदालत ने पुजारी को पिछले हफ्ते एक धोखाधड़ी मामले में इस शर्त पर जमानत दी थी कि वह मामले पर फैसला आने से पहले देश छोड़कर नहीं जाएगा। जमानत देने के निर्णय के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्हें इस बात का डर था कि जिस तरह से अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन साल 2000 में बैंकॉक से भाग गया था उसी तरह पुजारी सेनेगल छोड़कर भाग जाएगा। ऐसा लगता है कि अब उनका यह डर कहीं न कहीं सच साबित हो रहा है।

एक सूत्र ने कहा, 'सेनेगल छोटे देशों जैसे कि बुर्किनो फासो, माली और आइवरी कोस्ट से घिरा हुआ है और पुजारी जैसे अपराधी के लिए भागना आसान है।' मुंबई पुलिस ने कहा कि दो अधिकारियों की टीम दिल्ली से सेनेगल के लिए रवाना हो गई है। सेनेगल में पुजारी के होने का पता भारतीय खुफिया एजेंसियों, कर्नाटक पुलिस, गुजरात एटीएस और अफ्रीकन अधिकारियों से जुड़े एक ऑपरेशन में चला था। 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें