फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Pawar: क्या NCP की आंतरिक राजनीति की वजह से शरद पवार ने लिया फैसला? प्रफुल्ल पटेल ने कही यह बात

Wed, 03 May 2023 05:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनसीपी उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक शरद पवार के इस्तीफे पर अंतिम फैसला नहीं हो जाता, तब तक किसी दूसरे अध्यक्ष को लेकर कोई सवाल ही नहीं उठता। निजी तौर पर मैं यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हूं। 
विज्ञापन
प्रफुल्ल पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राकांपा प्रमुख का पद छोड़ने के एलान के बाद से ही शरद पवार को मनाने की कोशिशें की जा रही हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शरद पवार से अपना फैसला वापस लेने की अपील कर रहे हैं। इस बीच राकांपा अध्यक्ष के पद पर फैसला करने के लिए गठित पार्टी की समिति पर राकांपा उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अगर उस समिति की बैठक बुलाने की जरूरत पड़ी तो हम आपको कल बताएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मैं दावेदार नहीं हूं। राकांपा अध्यक्ष बनने में मेरी कोई भी दिलचस्पी नहीं है। 

विज्ञापन


प्रफुल्ल पटेल से जब यह पूछा गया कि क्या शरद पवार ने पार्टी की आंतरिक राजनीति के कारण एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा की है? इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुट है। पवार साहब के नेतृत्व में सभी एक साथ खड़े हैं। एनसीपी एक पार्टी के रूप में एकजुट रहेगी। कोई गुट सामने नहीं आया है।



एनसीपी उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक शरद पवार के इस्तीफे पर अंतिम फैसला नहीं हो जाता, तब तक किसी दूसरे अध्यक्ष को लेकर कोई सवाल ही नहीं उठता। निजी तौर पर मैं यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं पहले से ही पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं, यह एक गौरवशाली पद है। मेरे ऊपर पहले से ही काफी जिम्मेदारियां हैं। इसलिए मुझे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन




प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि कल शरद पवार ने बार-बार कहा था कि पीढ़ीगत बदलाव होना चाहिए। शायद वह चाहते थे कि नई पीढ़ी आगे बढ़े। हममें से किसी को भी इसके बारे में पहले से पता नहीं था। उन्होंने कुछ समय मांगा है और हमें उन्हें वह देना चाहिए। हमारे कुछ कार्यकर्ता चाहते थे कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें। अजीत पवार, सुप्रिया सुले, मैं, छगन भुजबल और अन्य ने आज उनसे बात करने की कोशिश की। हमने उनसे दोबारा अनुरोध किया। जैसा कि मैंने कहा कि हमें उन्हें एक या दो दिन का समय देना चाहिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें