फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून : बेटी की वायरल पोस्ट पर बोले गांगुली, सना को ऐसे मुद्दों से दूर रखें

Thu, 19 Dec 2019 08:36 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरव गांगुली और सना गांगुली - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया के छात्रों के साथ पुलिस की मारपीट का मामला देशभर में जंगल की आग की तरह फैल गया है। तमाम लोग अपना विरोध जता रहे हैं। इन सब के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली की एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी चर्चा बटोर रही है। वहीं, सौरव गांगुली ने भी सना की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सना को ऐसे मुद्दों से दूर रखने की अपील की है। 

विज्ञापन


encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen>

गांगुली ने कहा, सना को ऐसे मुद्दों से दूर रखें

सौरव गांगुली और सना गांगुली - फोटो : Facebook
इस स्टोरी में सना ने कथित तौर पर लेखक खुशवंत सिंह की किताब के अंश के माध्यम से देश में मौजूदा हालत पर निशाना साधा है और अपना विरोध जताया है। हालांकि अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट नहीं दिख रही है। मगर सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट का स्क्रीन शॉट काफी वायरल हो रहा है। 
 

खुशवंत सिंह
साल 2003 में खुशवंत सिंह की किताब 'द एंड आफ इंडिया' प्रकाशित हुई थी। वायरल पोस्ट के मुताबिक इस किताब के जो अंश सना ने साझा किए हैं। उसमें लिखा है, 'हर फांसीवाद शासन को अपने आदेशों का पालन करने के लिए समुदाय और समूहों की जरूरत होती है। मगर यह यहीं पर नहीं रुकता। घृणा के आधार पर तैयार आंदोलन डर और संघर्ष दिखाकर ही आगे बढ़ाया जा सकता है।'

सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
इंस्टाग्राम स्टोरी में आगे लिखा हुआ है, 'हम में से जिसे यह लग रहा है कि वो सुरक्षित हैं क्योंकि हम मुस्लिम या ईसाई नहीं हैं। वे बेवकूफी भरी दुनिया में जी रहे हैं। संघ ने अभी से ही वामपंथी इतिहासकारों और पश्चिमी सभ्यता पसंद करने वाले युवाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।' 
 

Sana Ganguly - फोटो : सोशल मीडिया
आगे लिखा है, 'कल वे उन महिलाओं के खिलाफ होंगे, जो स्कर्ट पहनती हैं, उन लोग के खिलाफ जो मीट खाते हैं, शराब पीते हैं, विदेशी फिल्में देखते हैं और वार्षिक अनुष्ठान में मंदिर नहीं जाते। वे लोग जो दंत मंजन की जगह टूथपेस्ट का प्रयोग करते हैं, वैध के पास जाने के बजाय एलोपैथिक डॉक्टर से इलाज कराते हैं। जय श्री राम के नारे लगाने के बजाय किस या हाथ मिलाते हैं। अगर हमें भारत को जिंदा रखना है, तो यह चीजें समझनी होंगी।'
 
 
विज्ञापन

सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

गांगुली ने कहा, सना को ऐसे मुद्दों से दूर रखें

वहीं, सौरव गांगुली ने अपनी बेटी की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपील की कि सना को ऐसे मुद्दों से दूर रखें। गांगुली ने ट्वीट किया, 'कृपया सना को ऐसे मुद्दों से दूर रखें.. यह पोस्ट सच नहीं है। राजनीति के बारे में कुछ जानने के लिए अभी वह बहुत छोटी है।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें