फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: रत्न कंपनी से 5.62 करोड़ रुपये के हीरे की चोरी, स्टोर के एक पूर्व कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 02:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिकायतकर्ता ने फार्म के दो कर्मचारी कांदिवली के रहने वाले प्रशांत शाह और विशाल शाह पर अप्रैल से हीरे चोरी करने का आरोप लगाया। फार्म का एक पूर्व कर्मचारी निलेश शाह ने दोनों को हीरे बेचने में मदद की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में एक रत्न कंपनी के स्टोर से छह महीने में करीबन 5.62 करोड़ रुपये के हीरे चोरी हो गए। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। बांद्रा कुरला कॉम्प्लेक्स में भारत डायमंड बोर्स के जेबी एंड ब्रदर्स कंपनी के निदेशक संजय शाह ने 5.62 करोड़ रुपये के हीरे गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने फार्म के दो कर्मचारी कांदिवली के रहने वाले प्रशांत शाह और विशाल शाह पर अप्रैल से हीरे चोरी करने का आरोप लगाया। फार्म का एक पूर्व कर्मचारी निलेश शाह ने दोनों को हीरे बेचने में मदद की। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत  गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें