दिवाली पर कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से उपहार और बोनस देना आम बात है लेकिन एक हीरा कारोबारी ने अपने यहां काम करने वालों को दिवाली पर बोनस के तौर पर कारें दी है। सूरत के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया ने कर्माचारियों को बोनस में 1,260 कारें दीं और 400 कर्मचारियों को घर खरीदने में मदद भी की है।
डायमंड फर्म हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने हीरा तराशने में महारत रखने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर उन्हें दिवाली के बोनस में कार देने का निर्णय लिया था। 6000 करोड़ के टर्न-ओवर वाली इस कंपनी में कार मिलने पर कर्मचारियों की खुशी दिवाली के मौके पर दोगुनी हो गई है।