फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam: अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होना नहीं होगा जरूरी; धर्मेंद्र प्रधान ने कही ये बात

Sun, 08 Oct 2023 11:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा, यदि विद्यार्थी को लगता है कि वह पूरी तरह तैयार है और परीक्षा के पहले 'सेट' में प्राप्तांक से संतुष्ट है, तो वह अगली परीक्षा में शामिल न होने का विकल्प चुन सकता है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में साल में दो बार बैठना अनिवार्य नहीं किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बताया कि छात्र केवल एक बार ही बोर्ड की परीक्षा में बैठने का विकल्प चुन सकते हैं। छात्रों में एकल अवसर के डर से होने वाले तनाव को कम करने के लिए परीक्षा का आयोजन साल में दो बार (प्रीबोर्ड और बोर्ड) किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रधान ने कहा, यदि विद्यार्थी को लगता है कि वह पूरी तरह तैयार है और परीक्षा के पहले 'सेट' में प्राप्तांक से संतुष्ट है, तो वह अगली परीक्षा में शामिल न होने का विकल्प चुन सकता है। प्रधान ने कोटा में विद्यार्थियों से खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा, बच्चों को तनावमुक्त माहौल देना हमारी जिम्मेदारी है, हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं।  

शैक्षणिक और व्यावहारिक कौशल में तालमेल बना रहे
प्रधान के मुताबिक, शिक्षा व कौशल विकास मंत्रालय 21वीं सदी के कार्यस्थल क्षेत्र में नई पीढ़ी को तैयार करने के लिए साथ काम कर रहे हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम छात्रों को शैक्षणिक और व्यावहारिक कौशल, दोनों प्रदान करने के लिए तालमेल बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें