फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradhan attack on Opposition: अभिव्यक्ति की आजादी के चैंपियन ही बन बैठे बड़ा खतरा, केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष को घेरा

Mon, 16 May 2022 02:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधान ने कहा कि इनमें महाविकास अघाड़ी से लेकर आप और तृणमूल तक सभी विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं। इन दलों के राजनीतिक अभिनेताओं ने आलोचना करने वालों और तुच्छ सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के मांग के चैंपियन रहे राजनीतिक दल ही आज इसके और बहुलता के लिए असली खतरा बन बैठे हैं। 

विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि इनमें महाविकास अघाड़ी से लेकर आप और तृणमूल तक सभी विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं। इन दलों के राजनीतिक अभिनेताओं ने आलोचना करने वालों और तुच्छ सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अहंकार नियंत्रण से बाहर हो जाए तो ऐसा होता है
प्रधान ने यह भी स्पष्ट किया कि वे नफरत फैलाने वाली अपमानजनक टिप्पणियों व पोस्टों का समर्थन नहीं करते, लेकिन शरद पवार और अरविंद केजरीवाल के समर्थकों ने अपने नेता के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को थप्पड़ मारने, उनकी धरपकड़ व गिरफ्तारी कराकर अभिव्यक्ति की आजादी और मुश्किल कर दिया है। क्या उनका सम्मान इतना कमजोर है? जब अहंकार नियंत्रण से बाहर हो जाता है तो क्या होता है, यह उसका अनूठा उदाहरण है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रधान का इशारा महाराष्ट्र, पंजाब व अन्य राज्यों की विपक्षी सरकारों व उसके नेताओं की आलोचना करने वालों पर कार्रवाई व उनसे दुर्व्यवहार की घटनाओं की ओर था। महाराष्ट्र में राकांपा प्रमुख शरद पवार के खिलाफ टिप्पणी करने वाली मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को गिरफ्तार किया गया है, वहीं, पुणे में भाजपा नेता अंबेकर के साथ मारपीट की गई है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ बोलने पर निर्दलीय सांसद नवनीत राणा व उनके पति विधायक रवि राणा का मामला भी मीडिया में छाया रहा है। इसी तरह केजरीवाल के खिलाफ बोलने पर पंजाब सरकार ने कवि कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पारंपरिक भारतीय ज्ञान से ही विश्व की समस्याओं का समाधान : प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि दुनिया की ज्यादातर समस्याओं का समाधान भारतीय पारंपरिक ज्ञान में निहित है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा भविष्य बनाएंगे, जो अतीत और समकालीन मुद्दों में तालमेल स्थापित करेगा। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली पर एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर ये विचार व्यक्त किए।

आईआईएम बेंगलोर के प्रोफेसर बी महादेवन की पुस्तक पर चर्चा के दौरान प्रधान ने कहा, जब हम अतीत की अच्छी चीजों को अपनाते हैं, तो हमें सजग रहना होगा कि ऐसा भविष्य बनाएं, जिससे अतीत और समकालीन मुद्दों में सामंजस्य स्थापित हो। अधिकारियों का कहना है कि हालांकि इस पुस्तक को इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए तैयार की गई है, लेकिन इसका कंटेंट अन्य विश्वविद्यालय प्रणाली के लिए भी उपयोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें