फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में धर्म संसद तय करेगी राम मंदिर निर्माण के लिए अगला कदम

Sat, 06 Oct 2018 04:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आलोक कुमार
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को संतों की उच्चाधिकार समिति की बैठक के बाद सरकार को 2018 के आखिरी सूर्यास्त तक की समय सीमा दी है। उन्होंने बैठक के बाद कहा कि 2018 खत्म होने तक राम मंदिर निर्माण के लिए कानून नहीं बनने पर 31 जनवरी से 1 फरवरी 2019 तक इलाहाबाद में महाकुंभ के दौरान होने वाली धर्म संसद में अगला कदम तय किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले राम जन्मभूमि न्यास के कार्यवाहक प्रमुख महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में संत भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से नाराज दिखे। संतों का कहना था कि सर्वोच्च न्यायालय से भी मंदिर विवाद में जल्द निर्णय की उम्मीद खत्म हो गई है, ऐसे में संतों को इस मामले में सरकार के समक्ष अपना रुख साफ कर देना चाहिए। 

कई संतों ने कहा कि इस केंद्र सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हिंदुत्व से जुड़े सभी अहम मुद्दों मसलन राम मंदिर, अनुच्छेद 370, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में विमर्श तक नहीं किया गया। नाराजगी जताने वालों में स्वामी चिन्मयानंद, रामविलास वेदांती और अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती प्रमुख रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तोगड़िया निकालेंगे लखनऊ से अयोध्या तक यात्रा

विहिप के पूर्व फायरब्रांड नेता और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने में विफल रहती हैं तो वे 21 अक्तूबर से लखनऊ से अयोध्या तक यात्रा का नेतृत्व करेंगे। विहिप छोड़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) का गठन करने वाले 61 वर्षीय तोगड़िया ने भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर विश्वासघात का आरोप लगाया। 

सर्जन से हिंदू नेता बने तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर वोट बटोरे, लेकिन सत्ता में आने के बाद मुद्दा ही भूल गई। उन्होंने दावा किया कि 21 अक्तूबर को अहिप की ‘चलो अयोध्या’ यात्रा में लाखों हिंदू और संत भाग लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें