फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: शरद पवार की पार्टी में शामिल हुए धैर्यशील मोहिते पाटिल, माढा सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Mon, 15 Apr 2024 01:03 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर (अमर उजाला)

सार

Lok Sabha Election: भाजपा से इसी हफ्ते इस्तीफा देने वाले धैर्यशील मोहिते पाटिल ने शरद पवार की पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्टी ने उन्हें सोलापुर जिले की माढा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। 
 
विज्ञापन
राकांपा (शरद पवार) में शामिल हुए धैर्यशील मोहिते पाटिल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से हाल ही में इस्तीफा देने वाले धैर्यशील मोहिते पाटिल रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) में शामिल हो गए। इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में माढा लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। राकांपा सपा के प्रदेश जयंत पाटिल ने कहा कि धैर्यशील 16 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन


धैर्यशील सोलापुर जिले के प्रभावशाली नेता विजयसिंह मोहिते पाटिल के भतीजे हैं। शरद पवार की पार्टी में शामिल होने के बाद सोलापुर जिले के अकलुज में धैर्यशील मोहिते पाटिल के घर पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जयंत पाटिल ने कहा, आज हम धैर्यशील मोहिते पाटिल को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना 10वां उम्मीदवार घोषित करते हैं। वह माढा सीट से हमारे उम्मीदवार होंगे और 16 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने माढा से मौजूदा सांसद रंजीत नाइक निंबालकर को दोबारा उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, राकांपा (शरद पवार) में शामिल होने के बाद धैर्यशील मोहिते पाटिल ने कहा, सोलापुर की जनता के सम्मान के लिए मैंने राकांपा में शामिल होने के फैसला किया है। मैंने 11 अप्रैल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। लेकिन आज तक भाजपा से किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया। मैं सोलापुर और माढा के लोगों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। इससे पहले दिन में शरद पवार विजयसिंह मोहिते पाटिल के आवास पर गए थे।  
विज्ञापन


महाराष्ट्र 48 लोकसभा सीट के लिए 19 अ्रप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना चार जून को होगी। माढ़ा में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें