भारतीय डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) ने मंगलवार को हॉटलाइन पर अपने पाकिस्तानी समकक्ष से संपर्क किया और पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय जवानों के साथ बर्बरता के मामले में बातचीत की और अपनी नाराजगी जताई है।
ये भी पढ़ें- 'माएं...! एत्थे खतरा तां बहुत ऐ, पर तेरा लाल घबराण वाला नहीं है...
भारतीय डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से कहा कि इस तरह के शर्मनाक, अमानवीय कृत्य सभ्यता के किसी भी मानदंड से परे है और स्पष्ट रूप से निंदा और प्रतिक्रियाओं के अनुरूप है। इसके अलावा उन्होंने नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) प्रशिक्षण शिविर का मुद्दा उठाया।
DGMO #IndianArmy speaks to DGMO #Pakistan pic.twitter.com/fLRW74yKCh
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) May 2, 2017
भारत द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के आरोप पर पाकिस्तान ने हर बार की तरह भारत से सबूत मांगा है।
रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पीएम नरेंद्र मोदी से एलोसी पर तनाव को लेकर गहन मंथन किया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, पीएम से मिलने के लिए जेटली उनके आवास पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच ताजा हालातों पर चर्चा हुई। खबर ये भी है कि इस बातचीत के दौरान कई आलाधिकारी भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटी बीएसएफ की अग्रिम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के केजी सेक्टर में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे रॉकेट लांचर और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की गई।
पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी के दौरान भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के जवाबी कार्रवाई में भारतीय सुरक्षाबलों के 2 जवान शहीद हुए थे जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुआ। पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम(बैट) उनके साथ शवों के साथ बर्बरता की।
ये भी पढ़ें- जवानों के सिर काटने से गुस्से में आए बाबा रामदेव, कह डाली ये बात
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की चौकियों को धवस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसमें 7 पाकिस्तान सैनिक भी मारे गए।