जीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशक (डीजीजीआई) नागपुर की टीम ने 434 करोड़ रुपये के फर्जी बिल रैकेट का खुलासा किया है। इस रैकेट में शामिल 23 फर्म्स ने 78.13 करोड़ रुपये के फर्जी टैक्स क्रेडिट इनपुट का फायदा उठाया है। डीजीजीआई टीम ने इस मामले में नागपुर सहित जालंधर, सोनीपत और नई दिल्ली में कई जगहों पर छापा मारा है।
डीजीजीआई के मुताबिक इस कार्रवाई में तमिलनाडु, नई दिल्ली सहित देशभर की 23 फर्म्स की पहचान की गई है, जो इस खेल में शामिल थीं। इन फर्म्स ने बिना किसी सामान की आपूर्ति किए करोड़ों रुपये के इनपुट क्रेडिट टैक्स का फायदा उठा लिया। सामानों की सप्लाई केवल कागज पर हुई।