नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट के दो पायलटों के लाइसेंस साढ़े चार महीनों के लिए निलंबित कर दिए। डीजीसीए के दस्तावेजों के अनुसार, मामला पिछले साल 31 अक्टूबर का है। जब बी-737 विमान से मंगलुरु हवाई अड्डे की रनवे की लाइटों को नुकसान पहुंचा था।
नागर विमानन महानिदेशालय के अनुसार, जांच में पता चला है कि विमान सेंटरलाइन से छूकर बाईं ओर चला गया जिससे रनवे की तीन लाइटों को नुकसान पहुंचा। साथ ही यह भी बताया कि निलंबन की अवधि को घटना की तारीख से गिना जाएगा।
यह घटना दुबई से आ रहे विमान से घटित हुई। डीजीसीए ने पायलट और फ्लाइट के अधिकारी से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा और कारण बताओ नोटिस भी जारी किए। जिस पर दोनों पायलट द्वारा भेजे गए उत्तर संतोषजनक नहीं पाये गये और डीजीसीए ने उनके लाइसेंसों को साढ़े चार महीने के लिए निलंबित कर दिया।