फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: एयरफोर्स के हवाई अड्डों पर अब विमान की खिड़कियां बंद करने की जरूरत नहीं होगी, डीजीसीए का निर्देश

Sun, 20 Jul 2025 10:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑपरेशन सिंदूर के समय डीजीसीए ने एक आदेश जारी कर वायुसेना और व्यवसायिक दोनों इस्तेमाल में आने वाले हवाई अड्डों पर सुरक्षा कारणों से विमान की खिड़कियां बंद रखने और हवाई और जमीनी फोटोग्राफी को प्रतिबंधित कर दिया था। 
विज्ञापन
डीजीसीए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के रक्षा हवाई अड्डों पर अब व्यवसायिक एयरलाइंस के यात्रियों को टेकऑफ या लैंड करते वक्त विमान की खिड़कियों को बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस संबंध में आदेश जारी कर इस पाबंदी को वापस ले लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के समय डीजीसीए ने एक आदेश जारी कर वायुसेना और व्यवसायिक दोनों इस्तेमाल में आने वाले हवाई अड्डों पर सुरक्षा कारणों से विमान की खिड़कियां बंद रखने और हवाई और जमीनी फोटोग्राफी को प्रतिबंधित कर दिया था। 
विज्ञापन


डीजीसीए ने जारी किया बयान
अब डीजीसीए ने विमान की खिड़कियां बंद करने का आदेश वापस ले लिया है। हालांकि वायुसेना के हवाई अड्डों पर हवाई और जमीनी फोटोग्राफी पर प्रतिबंध अभी भी जारी रहेगा। DGCA ने एक बयान में कहा, 'भारतीय वायुसेना के संयुक्त उपयोगकर्ता हवाई अड्डों (JUAs) पर परिचालन सुरक्षा बढ़ाने के लिए हवाई और जमीनी फोटोग्राफी पर प्रतिबंध और खिड़कियों के पर्दे नीचे करने संबंधी सलाह हवाई संचालकों को जारी की गई थी। हालांकि, अब संशोधित निर्देश प्राप्त होने के बाद, खिड़कियों के पर्दे नीचे करने की जरूरत नहीं है, जबकि भारतीय वायु सेना के संयुक्त उपयोगकर्ता हवाई अड्डों पर सभी संचालनों के लिए हवाई/जमीनी फोटोग्राफी पर प्रतिबंध अभी भी लागू रहेगा।'

ये भी पढ़ें- Air India: एअर इंडिया एक्सप्रेस का हैदराबाद-फुकेत विमान वापस लौटा, उड़ान भरने के तुरंत बाद लिया यू-टर्न
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान तनाव घटने पर जारी किया गया था नियम
डीजीसीए ने खासकर पश्चिमी सीमा पर मौजूद हवाई अड्डों के लिए खासतौर पर ये नियम लागू किए थे। ऑपरेशन सिंदूर के समय जब भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर था, तब सरकार ने उत्तर, मध्य और पश्चिमी सीमा पर मौजूद 32 हवाई अड्डों को कुछ दिन के लिए बंद करने का निर्देश जारी किया था। तनाव घटने के बाद जब हवाई क्षेत्र को खोल दिया गया तो सिर्फ उन्हीं हवाई अड्डों पर नियमों को लागू किया गया, जिन पर वायु सेना और व्यवसायिक विमानों का संयुक्त संचालन होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें