फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: विमानन महानिदेशालय ने इंडिगो को जारी किया नोटिस, 1700 पायलटों की सिम्युलेटर ट्रेनिंग में चूक का मामला

Tue, 12 Aug 2025 06:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

DGCA Notice To IndiGo: डीजीसीए ने इंडिगो को 1700 पायलटों की सिम्युलेटर ट्रेनिंग में चूक पर नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, विमानन नियामक की ओर से यह नोटिस पिछले महीने एयरलाइन से मिले दस्तावेजों और जवाबों की जांच करने के बाद जारी किया गया। 
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। यह नोटिस इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि एयरलाइन की ओर से करीब 1,700 पायलटों के प्रशिक्षण में कथित तौर पर कुछ चूक हुई हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि यह नोटिस पिछले महीने एयरलाइन से मिले दस्तावेजों और जवाबों की जांच करने के बाद जारी किया गया। डीजीसीए ने पाया कि करीब 1,700 पायलटों के 'सी' श्रेणी या महत्वपूर्ण हवाई अड्डों के प्रशिक्षण ऐसे सिम्युलेटर पर कराए गए, जो प्रमाणित नहीं थे। इममें मुख्य पायलट और सहायक पायलट भी शामिल हैं। यानी प्रशिक्षण के लिए उपयोग किए गए उपकरण मानक के अनुरूप सही नहीं थे। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में 10-15 साल पुराने वाहनों को फिलहाल राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सख्ती न करें
विज्ञापन


सूत्रों ने यह भी कहा कि विमानन नियामक ने पाया कि जिन सिम्युलेटर पर पायलटों का प्रशिक्षण हुआ, वे कालीकट, लेह और काठमांडू जैसे कुछ खास हवाई अड्डों पर संचालन के लिए योग्य नहीं थे। कालीकट हवाई अड्डे पर उड़ान के संचालन के लिए अतिरिक्त नियम और सुरक्षा इंतजामों की जरूरत होती है, जहां टेबल टॉप रनवे है। 
विज्ञापन


इंडिगो ने की नोटिस मिलने की पुष्टि
वहीं, इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, हमे अपने अपने कुछ पायलटों के सिम्युलेटर प्रशिक्षण से जुड़ा डीजीसीए का कारण बताओ नोटिस मिला है। हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं और तय समयसीमा के भीतर नियामक को जवाब देंगे। हम अपने परिचालन में सुरक्षा और अनुपालन में उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें