नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमान में एयर प्रेशर फेल्योर को लेकर स्पाइसजेट के दो पायलटों को चार महीने के लिए निलंबित कर दिया है। दरअसल, 13 जून को हैदराबाद से जयपुर के लिए उड़ान निर्धारित की गई थी और इसी दौरान विमान में एयर प्रेशर फेल्योर की घटना हुई थी। बता दें कि इससे पहले भी डीजीसीए के नियमों के उल्लंघन के चलते स्पाइसजेट के कई पायलटों को निलंबित किया जा चुका है।