फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA Audit: डीजीसीए ने एक साल में किए आठ घरेलू एयरलाइनों के 23 ऑडिट, मिलीं 263 खामियां

Wed, 30 Jul 2025 05:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीजीसीए ने पिछले एक साल में आठ घरेलू एयरलाइनों के 23 ऑडिट में 263 खामियां पाई हैं, जिनमें एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा 93 खामियां दर्ज की गईं। इनमें 19 स्तर-1 गंभीर उल्लंघन थे जिनमें तत्काल सुधार की आवश्यकता बताई गई। हालांकि इसको लेकर डीजीसीए ने स्पष्ट किया कि बड़े बेड़े वाली एयरलाइनों में ज्यादा ऑडिट सामान्य बात है।

विज्ञापन
विमान - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की विमानन सुरक्षा निगरानी एजेंसी नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को बताया कि पिछले एक वर्ष में देश की आठ घरेलू एयरलाइनों के 23 ऑडिट के दौरान 263 खामियां पाई गई हैं। जिनमें से कुछ में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की आवश्यकता थी। हालांकि डीजीसीए ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन एयरलाइनों का संचालन व्यापक होता है और जिनके पास बड़ा बेड़ा होता है। उनके लिए अधिक ऑडिट आना सामान्य बात मानी जाती है। यह स्पष्टीकरण टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया की ऑडिट रिपोर्ट में बढ़ी हुई खामियों के संदर्भ में आया है।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में कुल 93 ऑडिट खामियां सामने आए हैं। इन निष्कर्षों में 19 स्तर-1 उल्लंघन शामिल थे जिन्हें गंभीर सुरक्षा जोखिम माना जाता है और जिनके लिए एयर ऑपरेटर द्वारा तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की आवश्यकता होती है।

ये भी पढ़ें:- Rajya Sabha: 'कोई तय मानदंड मौजूद नहीं...', आठवीं अनुसूची में भाषाओं को शामिल करने की मांगों पर बोली सरकार

किन एयरलाइंस में कितनी खामियां मिलीं?

विज्ञापन

अब बात अगर खामियां मिलने वाली एयरलाइंस की करें तो एअर इंडिया सहित विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस में 93 खामियां पाई गई, इंडिगो में 23 खामियां, स्पाइस जेट में 14 खामियां, एलायंस एयर में 57 खामियां, तो क्विक जेट में 35, घोडावत स्टार में 41 और विस्तारा अलग से में 17 खामियां पाई गई। 

ये भी पढ़ें:- Rajya Sabha: जयशंकर ने राहुल को बताया 'चाइना-गुरु', कहा- कुछ लोग चीनी राजदूत से ट्यूशन लेकर देते हैं ज्ञान
विज्ञापन


डीजीसीए ने क्या कहा?
डीजीसीए ने आगे ये भी बताया कि वह नियमित रूप से ऑडिट करता है ताकि सुरक्षा मानकों का पालन हो सके। एयरलाइंस को हर ऑडिट के बाद अपनी सुधारात्मक कार्रवाई रिपोर्ट देना ज़रूरी होता है। संस्था ने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उसके पास मजबूत निगरानी तंत्र है और इस तरह की ऑडिट टिप्पणियां इस बात का संकेत हैं कि निगरानी लगातार और गंभीरता से की जा रही है। इसके साथ ही डीजीसीए ने यह भी कहा कि जिन एयरलाइनों का संचालन बहुत बड़ा होता है, उनके यहां अधिक उल्लंघन मिलना आम बात है। ये केवल उनके काम के विस्तार और जटिलता को दर्शाते हैं, न कि असामान्य लापरवाही को।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें