एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि कोलकाता से बेंगलुरु जा रही उसकी उड़ान संख्या 6ई-455 तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद कोलकाता लौट आई। पायलट ने मानक संचालन प्रक्रियाओं (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स) का पालन किया और कोलकाता में वापस उतर गया।
इंडिगो ने एक अलग बयान में कहा कि मदुरै से मुंबई जा रही उड़ान संख्या 6ई-2012 में मुंबई में उतरने से पहले तकनीकी समस्या आ गई थी और पायलट ने मुंबई में लैंडिंग को प्राथमिकता दी थी। इसमें आगे कहा गया है कि विमान को मुंबई में रखा गया है और आवश्यक रखरखाव के बाद यह परिचालन में वापस आ जाएगा।
नियामक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि डीजीसीए ऑपरेटर के साथ करीबी समन्वय में दोनों घटनाओं का तकनीकी मूल्यांकन कर रहा है। इंडिगो के बेड़े में प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) इंजन लगे हैं और कई विमान जमीन पर हैं।
दो अगस्त को इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स ने कहा था कि आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों से प्रभावित विमानों की संख्या तीस से अधिक है। उन्होंने कहा था, मैं इसे वास्तव में अब 40 लेबल करूंगा। एल्बर्स ने 24 अगस्त को शेयरधारकों को बताया था कि विमान के खड़े होने से पैदा स्थिति से निपटने के लिए एयरलाइन कई तरह के उपाय कर रही है। जून के अंत तक इंडिगो के बेड़े में 316 विमान थे, जिनमें 166 ए320 निओ, 87 ए321 नियो और दो विमान गीले पट्टे पर थे।