फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानों पर लगी रोक बढ़ी, 31 जुलाई तक सभी उड़ानें रद्द

Fri, 03 Jul 2020 04:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल (वाणिज्यिक) उड़ानों पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया है। डीजीसीए की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के मुताबिक 31 जुलाई तक के लिए निर्धारित सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। निदेशालय ने इस फैसले के पीछे लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों का हवाला दिया है। 

विज्ञापन

 

हालांकि, इस दौरान मामला-दर-मामला के आधार पर कुछ चयनित मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को संचालन की अनुमति रहेगी। इसके अलावा यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कारगो फ्लाइट्स (मालवाहक उड़ानें) और डीजीसीए से विशेष अनुमति प्राप्त उड़ानों पर लागू नहीं होगा। बता दें कि भारत ने दो महीने रोक के बाद 25 मई से घरेलू हवाई यात्रा सेवा शुरू की थी। 

देश में कोरोना वायरस के प्रसार के चलते 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इससे पहले 26 जून को जारी एक आदेश में डीजीसीए ने 15 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर प्रतिबंध की बात कही थी। वहीं, शुक्रवार यानी आज डीजीसीए ने अपने पुराने आदेश को संशोधित करते हुए इस तारीख को 31 जुलाई कर दिया। 

अन्य देशों के आधार पर फैसला लेगा भारत

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दोबारा शुरू करने के मुद्दे पर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीते दिनों कहा था कि इस पर सरकार ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। पुरी ने ट्वीट किया था, 'जब विभिन्न देश विदेशी यात्रियों के अपने यहां प्रवेश पर लगे प्रतिबंध हटा लेंगे और उन्हें प्रवेश की अनुमति दे देंगे तब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के नियमित परिचालन पर निर्णय लिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें