फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Express Aircraft: इंडिगो के बाद हादसे का शिकार होने से बचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, अचानक मस्कट की तरफ मोड़ा गया

Sun, 17 Jul 2022 02:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ घंटे पहले ही यूएई के शारजाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। इसके थोड़ी देर बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में भी खराबी की खबर है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिग के कुछ घंटे बाद ही एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान भी हादसे का शिकार होने से बचा। कालिकट से दुबई जा रहे विमान में अचानक जलने की गंध आई। इसके बाद विमान को मस्कट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। डीजीसीए ने बताया, विमान की फॉरवर्ड गैली में एक वेंट से जलने की गंध आई। 

विज्ञापन



बता दें, इसके कुछ घंटे पहले ही यूएई के शारजाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद, एहतियात के तौर पर विमान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भेजी जा रही है। बता दें दो सप्ताह में कराची में उतरने वाली यह दूसरी भारतीय एयरलाइन है।

विज्ञापन

14 जुलाई को भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग 
वहीं इससे पहले 14 जुलाई की शाम को दिल्ली से वडोदरा जा रही इंडिगो फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। बताया गया था कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इसकी आपात लैंडिंग कराई गई। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में भारत में कई फ्लाइट्स को आपात तौर पर उतारे जाने की खबरें आ चुकी हैं।  

विज्ञापन

48 घंटे में तीन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन के विमानों की भारत में आपात लैंडिंग 
भारत में पिछले 48 घंटों के अंदर तीन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स के विमानों की आपात लैंडिंग कराई गई है। तीनों विमानों में तकनीकी खराबी के कारण उनकी आपात लैंडिंग हुई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये लैंडिंग शुक्रवार और शनिवार को कालीकट, चेन्नई और कोलकाता में की गईं। 16 जुलाई को एयर अरेबिया के एक विमान की कालीकट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके अलावा इथियोपियन एयरलाइंस के विमान को भी आपात स्थिति में कोलकाता में उतारा गया। वहीं 15 जुलाई को श्रीलंकाई एयरलाइंस के एक विमान की चेन्नई में आपात लैंडिंग कराई गई। डीजीसीए ने सभी घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें