फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे के मौके पर भक्तों ने शिरडी साईं ट्रस्ट में दान किये 4 करोड़ रुपये

Sat, 15 Oct 2016 09:17 PM IST
एजेंसी/ शिरडी
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरे के मौके पर साईं बाबा के भक्तों ने मंदिर में कुल 4 करोड़ रुपये दान किए। ट्रस्ट के सदस्यों के मुताबिक चार दिन चलने वाले दशहरा त्यौहार के उत्सव के दौरान कैश बॉक्स, कैश काउंटर और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भक्तों ने कुल 4 करोड़ 43 लाख रुपये दान किये। 
विज्ञापन


ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि यह अवसर साईं बाबा की 98 वीं पुण्यतिथि के रूप से भी मनाया गया। इस अवसर पर साईं बाबा ट्रस्ट के देश विदेश के सभी मंदिरों में तकरीबन तीन लाख श्रद्धालुओं ने दौरा किया। करीब 2 करोड़ रुपये कैशबॉक्स से, 94 लाख रुपये ट्रस्ट में दान के रूप में जबकि 26 लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए गए।
विज्ञापन


ट्रस्ट ने करीब साढ़े सात लाख रुपये देश के बाहर 17 देशों से प्राप्त किए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के एक भक्त ने 748 ग्राम का सोने मुकुट भी दान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें