नींद हमारे जैविक चक्र का एक अहम हिस्सा है। एक अध्ययन में पाया गया है कि नींद की कमी किसी भी व्यक्ति के जीवन को अस्त-व्यस्त कर सकती है। खासकर रात्रि बेला में काम करने के कारण पड़ने वाला खलल व्यक्तिओं के मस्तिष्क को ज्यादा प्रभावित करता हैं।
ब्रिटिश वैज्ञानिकों के अध्ययन में यह भी पाया गया कि नाइट शिफ्ट में काम करना कैंसर को भी जन्म देता है। वहीं, यह लक्षण पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा होती हैं। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने हाल में एक शोध अध्ययन में पाया कि रात्रि पाली में काम करना कैंसर का कारण होता है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के जर्नल में प्रकाशित यह शोध अमेरिका, चीन, स्वीडन और नीदरलैंड्स के 10 अध्ययनों के विश्लेषण पर निकाला गया है।
इस अध्ययन में 14 लाख पुरुष और महिलाओं को शामिल किया गया। ब्रिटिश हेल्थ एंड सेफ्टी एक्सीक्यूटिव (एचएसई) कैंसर रिसर्च यूके और यूके मेडिकल रिसर्च काउंसिल द्वारा वित्तपोषित यह नया शोध नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।