फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनंत नाद': 23 अगस्त को यशोभूमि में होगा भक्ति संगीत का भव्य आयोजन, देवी चित्रलेखा शुरू करेंगी भक्ति यात्रा

Thu, 20 Aug 2026 05:17 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देवी चित्रलेखा 23 अगस्त 2026 को दिल्ली के यशोभूमि में 'अनंत नाद: Music for the Soul' कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। यह भक्ति संगीत समारोह राधा-कृष्ण के प्रेम को भजन, कथावाचन और सजीव संगीत से जीवंत करेगा। अमर उजाला इस कार्यक्रम का प्रिंट पार्टनर है।
विज्ञापन
अनंत नाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अध्यात्म जगत की प्रसिद्ध वक्ता देवी चित्रलेखा 23 अगस्त 2026 को यशोभूमि में 'अनंत नाद: Music for the Soul' के भव्य प्रीमियर के साथ एक वैश्विक भक्ति संगीत यात्रा का आगाज करेंगी। यह कार्यक्रम राधा-कृष्ण के शाश्वत प्रेम और भक्ति को भजन, कीर्तन, सजीव संगीत और कथावाचन के माध्यम से जीवंत करेगा। अल्फांसो स्टूडियोज, अमर उजाला, ट्राइबवाइब (ए बुकमाईशो एंटरप्राइज) और बिगएफएम की ओर से प्रस्तुत यह आयोजन भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक मंच पर लाएगा। 

विज्ञापन


यह सिर्फ एक संगीत समारोह नहीं, बल्कि एक कृष्ण भक्ति अनुभव है जो शांति, आनंद और आध्यात्मिक जुड़ाव का माहौल बनाएगा। 'अनंत नाद' को एक सामूहिक पेशकश के रूप में देखा जा रहा है, जहां हर भजन एक साथ गाया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 'वृंदावन अनुभव' है, जो दिल्ली के केंद्र में वृंदावन की शांति, दिव्य प्रेम और पवित्र भक्ति को महसूस कराएगा। इसका उद्देश्य आस्था को आधुनिक संस्कृति के केंद्र में लाना है। कार्यक्रम का टिकट विशेष रूप से बुकमाईशो पर उपलब्ध होगा। अमर उजाला इसके प्रिंट पार्टनर के रूप में जुड़ा है। 

देवी चित्रलेखा जी की आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ा आयोजन

‘अनंत नाद’ की आध्यात्मिक सोच देवी चित्रलेखा जी की लंबे समय से चली आ रही भक्ति यात्रा से जुड़ी है। वह सनातन धर्म की शिक्षाओं को रोजमर्रा के जीवन से जोड़कर प्रस्तुत करती हैं। उनकी कथाओं में भक्ति, सेवा, करुणा, पारिवारिक मूल्यों और जीवन में आध्यात्मिक शिक्षाओं की उपयोगिता पर जोर दिया जाता है। उनकी संकर्तन यात्राओं के जरिए हरिनाम संकीर्तन, संगीत और सामूहिक भागीदारी का संदेश भारत के साथ 35 से अधिक देशों तक पहुंचा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म, लाइव प्रसारण और भक्ति संगीत के जरिए भी बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़े हैं।

सितार वादन भी रहेगा खास आकर्षण

'अनंत नाद' में सितार साधक भागीरथ भट्ट भी अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके संगीत में भारतीय शास्त्रीय संगीत और भक्ति भाव का मेल देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में लाइव ऑर्केस्ट्रा, भक्ति गायन, कोरस और दृश्य प्रस्तुति के साथ सितार की धुनें भी शाम के आध्यात्मिक माहौल को खास बनाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य दर्शकों और कलाकार के बीच सामान्य प्रस्तुति की दूरी को कम करते हुए इसे सामूहिक भक्ति के अनुभव में बदलना है। यहां हर भजन को मिलकर गाने और भक्ति में सहभागी बनने पर जोर रहेगा।

विज्ञापन


आयोजन की प्रमुख जानकारी

कार्यक्रम: अनंत नाद–म्यूजिक फॉर द सोल (ग्रैंड प्रीमियर)
तारीख: 23 अगस्त 2026
समय: शाम 7:30 बजे
स्थान: यशोभूमि, नई दिल्ली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें