फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सुसाइड मामलाः फडणवीस ने कहा- सरकार का व्यवहार जांच के प्रति लोगों के अविश्वास को ही बढ़ाएगा

Tue, 04 Aug 2020 05:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
विज्ञापन

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिहार के आईपीएस अधिकारी को जबरन क्वारंटीन किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं जांच की पारदर्शिता के बारे में लोगों के बीच केवल अविश्वास ही उत्पन्न करेगी। उन्होंने ट्वीट किया कि सुशांत की मौत के रहस्य को सुलझाने की बजाय ऐसा व्यवहार लोगों के आक्रोश को बढ़ाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्वारंटीन में डालने से अधिकारियों को उनका काम करने से नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने इसके लिए केरल और उत्तर प्रदेश से आए अधिकारियों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि केरल की एक मेडिकल टीम मुंबई आई थी और विकास दुबे मामले की जांच के लिए यूपी पुलिस भी आई थी। बिहार पुलिस की एक टीम पहले से मुंबई में थी लेकिन इनमें से किसी को क्वारंटीन नहीं किया गया। ऐसे में एसपी रैंक के अधिकारी के साथ ही ऐसा व्यवहार क्यों?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें