फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-शिवसेना गठबंधन है ‘फेविकोल’ का गठजोड़, नहीं टूट सकता :  फडणवीस

Sat, 16 Mar 2019 04:56 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Instagram
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की दुंदुभी बजने के बाद महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की पहली संयुक्त चुनावी रैली हुई, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे ने चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को ‘फेवीकोल’ का गठजोड़ बताते हुए कहा कि यह कभी नहीं टूट सकता।
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि यह गठबंधन हिंदुत्व के विचारों का है जो अटूट है। उन्होंने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में भाजपामय वातावरण है। इसलिए हवा के रुख को देखते हुए पवार और चव्हाण दोनो ही लोकसभा चुनाव लड़ने से पीछे हट गए हैं।

शरद पवार को पार्टी में न शामिल करे भाजपा : उद्धव 

भाजपा में नित नए लोगों के प्रवेश पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मांग की कि कम से कम एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को पार्टी में शामिल न करें। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय पाटील के भाजपा में शामिल होने के बाद उद्धव ने शुक्रवार को विदर्भ के अमरावती में भाजपा-शिवसेना की पहली चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करते यह बात कही। उद्धव ने कहा कि आज कल किसी पर टिप्पणी करने में डर लगता है। पता नहीं, कोई कब शिवसेना में तो कोई कब भाजपा में चला जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें