फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'महाराष्ट्र राहुल को माफ नहीं करेगा', चुनावी नतीजों में धांधली के आरोप पर CM फडणवीस का पलटवार

Tue, 04 Feb 2025 09:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नवंबर में हुए चुनावों में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा ने 132 सीटों के साथ राज्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जबकि कांग्रेस को केवल 16 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। फडणवीस ने कहा, 'आत्मचिंतन करने के बजाय आप बेतुके आरोप लगाकर बदनाम करने के कार्यों में लिप्त हैं। महाराष्ट्र की जनता आपको इसके लिए माफ नहीं करेगी।'
विज्ञापन
राहुल गांधी और देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद को आत्मचिंतन करने और माफी मांगने की भी सलाह दी है। जवाब कांग्रेस नेता की ओर से लगाए गए राज्य विधानसभा के चुनावी नतीजों में धांधली के आरोपों के बाद आया। राहुल ने लोकसभा में आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र चुनाव में जिन निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा ने जीत दर्ज की है, उनमें से अधिकतर में नए मतदाता जोड़े गए थे। 

विज्ञापन


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि लोकसभा और राज्य चुनावों के बीच महाराष्ट्र में मतदाता सूची में हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या के बराबर लगभग 70 लाख मतदाता जोड़े गए। इस पर फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा, 'महाराष्ट्र का अपमान करने के बजाय आत्मचिंतन करें। आपने छत्रपति शिवाजी महाराज, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा फुले और वीर सावरकर की भूमि महाराष्ट्र के लोगों का अपमान किया है। आपने एनडीए को महाराष्ट्र के लोगों द्वारा दिए गए लोकतांत्रिक जनादेश पर सवाल उठाया है, क्योंकि आपकी पार्टी पराजित हुई है।' 

विज्ञापन


भाजपा ने 132 सीटों के साथ राज्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
नवंबर में हुए चुनावों में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा ने 132 सीटों के साथ राज्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जबकि कांग्रेस को केवल 16 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। फडणवीस ने कहा, 'आत्मचिंतन करने के बजाय आप बेतुके आरोप लगाकर बदनाम करने के कार्यों में लिप्त हैं। महाराष्ट्र की जनता आपको इसके लिए माफ नहीं करेगी।'

मतदान में हुआ ‘घोटाला’: राउत
इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आखिरी के कुछ घंटे में मतदान में आअचानक हुई वृद्धि का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस सरकार निष्पक्ष तरीके से चुनी हुई सरकार नहीं है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ‘महायुति’ ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर चुनाव में शानदार विजय हासिल की थी, जबकि शिवसेना (उबाठा) 20 सीट ही जीत पाई थी।
विज्ञापन


'सरकार निष्पक्ष तरीके से नहीं चुनी गई'
राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'यह सरकार निष्पक्ष तरीके से नहीं चुनी गई। आखिरी के कुछ घंटों में अचानक मतदान में जो बढ़ोतरी हुई है, वह घोटाला है। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) इस पर उचित जवाब नहीं दे पा रहा है। राज्य में 76 लाख वोटों की बढ़ोतरी हुई है, यानी 150 सीट पर 20000-25000 वोट या प्रति मतदान केंद्र पर 100-150 वोट बढ़ गए।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें