फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुलेट ट्रेन में किया सफर, व्यापारियों से भी की बातचीत

Tue, 22 Aug 2023 04:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि जापानियों से बहुत कुछ सीखने को मिला है। इनका सार्वजनिक परिवहन और बुनियादी ढांचा बेहद मजबूत है।
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन में सफर करते हुए फडणवीस। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस राजकीय अतिथि के रूप में जापाना के दौरे पर हैं। पांच दिनी यात्रा के पहले दिन उन्होंने बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। फडणवीस ने जापान के मजबूत सार्वजनिक परिवहन और बुनियादी ढांचे की प्रशंसा की। 

विज्ञापन


जापानी परिवहन और ढांचे की तारीफ की
जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि जापानियों से बहुत कुछ सीखने को मिला है। इनका सार्वजनिक परिवहन और बुनियादी ढांचा बेहद मजबूत है। जापान के नागरिक धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ हर नियमों का पालन करते हैं, जो देखने में काफी दिलचस्प है। यहां हर ओर नियम है फिर चाहे वह लेन हो, प्लेटफॉर्म हो या फिर टिकट काउंटर हर जगर लोग कतारों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बुलेट ट्रेन से भी की यात्रा
फडणवीस ने आगे कहा कि अब महाराष्ट्र का बुनियादी ढांचा भी विश्व स्तरीय हो रहा है। हमें नियमों को अपनाना होगा। इसके लिए व्यवहार में परिवर्तन करना होगा। डिप्टी सीएम ने टोक्यो से क्योटो तक जापान की विश्व प्रसिद्ध बुलेट ट्रेन यात्रा भी की। इसके बाद उन्होंने बताया कि इस दौरान मुझे गति, सटीकता और अनुशासन का अनुभव हुआ। उन्होंने आगे कहा कि कहा जाता है कि जिसकी शुरुआत अच्छी होती है, उसका अंत भी बेहतर होता है। महावाणिज्य दूत सहित जापानी अधिकारियों के आतिथ्य से अभिभूत हूं। जापान के व्यापारियों से मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा कि व्यापार जगत के नेताओं के साथ व्यापार, निवेश और भारत-जापान संबंधों बातचीत की। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना भी जापानी सहायता से की जा रही है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें