फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा चुनाव: फडणवीस ने कांग्रेस को बताया पार्ट टाइम पार्टी, ममता-केजरीवाल भी निशाने पर 

Fri, 17 Dec 2021 03:49 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, पणजी

सार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग गोवा प्रयोग के लिए आए हैं। वे गोवा में अपनी पार्टियों का प्रयोग करना चाहते हैं। लेकिन गोवा के लोग यह सब समझते हैं।
विज्ञापन
Devendra Fadnavis - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह अब एक पार्ट टाइम पार्टी है जो धीरे-धीरे देश से गायब हो रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपने प्रयोग करने के लिए और विभाजन पैदा करने के लिए दिल्ली और पश्चिम बंगाल की पार्टियां कांग्रेस से पहले गोवा पहुंच गई हैं। वह आम आदमी पार्टी (आप) और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने गोवा में आगामी चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की है।

विज्ञापन


फडणवीस बोले, प. बंगाल में नहीं बचा लोकतंत्र
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई लोकतंत्र नहीं बचा है और राज्य बेरोजगारी और अपराध के मामले में शीर्ष पर है। गोवा में भाजपा के चुनाव प्रभारी फडणवीस पोरवोरिम के पूर्व विधायक रोहन खुंटे के पार्टी में शामिल होने के बाद पणजी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सदानंद शेत तनवड़े भी इस दौरान मौजूद थे।




महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग यहां प्रयोग के लिए आए हैं। वे गोवा में अपनी पार्टियों का प्रयोग करना चाहते हैं। लेकिन गोवा के लोग यह सब समझते हैं। गोवा वासी जानते हैं कि उनके साथ कौन होगा और चुनाव के बाद कौन उड़ जाएगा। फडणवीस ने कहा कि दिल्ली और कोलकाता के राजनीतिक दल सिर्फ विभाजन पैदा करने और अपनी राजनीति खेलने के लिए गोवा आए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्ट टाइम पार्टी रह गई है
उन्होंने कहा कि जब वे चुनाव हार जाते हैं, तो वे अगले चुनाव के दौरान लौटने के लिए पांच साल के लिए गायब हो जाते हैं। उनके पास गोवा के विकास के लिए कोई योजना या कार्यक्रम नहीं है। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे देश से गायब हो रही है। कांग्रेस देश में पार्ट टाइम पार्टी रह गई है। कांग्रेस के नेता पार्ट टाइम हैं, वे पूर्णकालिक राजनीति में नहीं आते हैं और इसलिए उनकी पार्टी भी पार्ट टाइम  पार्टी बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें