फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फडणवीस और अजित एक साथ पहुंचे विधानसभा, भाजपा को समर्थन के सवाल पर हंस पड़े शरद पवार

Mon, 25 Nov 2019 11:14 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस अजित पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक साथ विधानसभा पहुंचे। दोनों ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता यशवंतराज चह्वाण को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुप्रीम कोर्ट में सरकार गठन पर हो रही सुनवाई के बीच फडणवीस और अजित पवार का एक साथ दिखना बड़ी सियासी तस्वीर पेश कर रहा है।

विज्ञापन

अजित ने आपके इशारे पर यह कदम उठाया है? सवाल पर हंस पड़े शरद पवार
सतारा पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अजित पवार के भाजपा के साथ जाने के पीछे अपना हाथ होने से इनकार करते हुए कहा कि हम सरकार बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं, बातचीत में देरी हुई क्योंकि हमारी विचारधारा अलग-अलग थी। इस सवाल पर कि क्या अजित पवार ने आपके इशारे पर यह कदम उठाया है? इसपर शरद पवार ने हंसते हुए कहा कि अगर मेरा हाथ होता तो कम से कम मैं अपनी पार्टी के नेताओं को तो भरोसे में लेता। मैं शिवसेना के साथ आगे बढ़ चुका हूं। अब पीछे नहीं हटूंगा। 

हमने ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग की थी: शरद पवार
सतारा पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अजित पवार के भाजपा के साथ जाने के पीछे अपना हाथ होने से इनकार करते हुए कहा कि हम सरकार बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं, बातचीत में देरी हुई क्योंकि हमारी विचारधारा अलग-अलग थी। इस सवाल पर कि क्या अजित पवार ने आपके इशारे पर यह कदम उठाया है? इसपर शरद पवार ने हंसते हुए कहा कि अगर मेरा हाथ होता तो कम से कम मैं अपनी पार्टी के नेताओं को तो भरोसे में लेता। मैं शिवसेना के साथ आगे बढ़ चुका हूं। अब पीछे नहीं हटूंगा। 
विज्ञापन

भाजपा गुंडागर्दी कर रही है: संजय राउत
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि गुरुग्राम के एक होटल में एनसीपी के 3 विधायकों को ठहराया गया था। उन्हें शिवसेन और एनसीपी के लोगों ने मिलकर वहां से निकाला है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के होटल में गुंडों को बाहर सुरक्षा में लगाया गया था, दहशतगर्दी जैसे हालात थे। राउत ने कहा कि बहुमत का आंकड़ा ऐफिडेविट के साथ हमारे पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें